
■ सिटी चैनल न्यूज नेटवर्क
उज्जैन। प्रेस क्लब के पूर्व सचिव उदय सिंह चंदेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली दरअसल प्रेस क्लब के पूर्व सचिव उदय सिंह चंदेल वार्ड 35 से कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया और अशोक उदयवाल को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बना दिया।
ऐसे में उदय चंदेल ने नाराज होकर कांग्रेस छोड़ दी है और भाजपा का दामन थाम लिया है रविवार को उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में यहां भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार संग्राम सिंह भाटी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान एक उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया। सिटी चैनल से चर्चा करते हुए उदयसिंह चंदेल ने कहा कांग्रेस में अब काम करने वाले लोगों की कोई जगह नहीं है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का फैसला लिया है चूंकि भाजपा भाजपा कैडर बेस पार्टी है और यहां छोटे कार्यकर्ता से लेकर हर किसी का मान सम्मान है इसलिए उन्होंने भाजपा मैं जाने का फैसला किया है।
699 total views
Design & Developed by | Eway IT Solutions Pvt Ltd.